फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीरकपुर एनकाउंटरः मारे गए गैंगस्टर अंकित भादू के बारे में पढ़ें वो सबकुछ जो आपको शायद ही पता हो

Fri, 08 Feb 2019 10:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
gangster ankit bhadu killed in punjab police encounter
जीरकपुर एनकाउंटर

जीरकपुर में हुए एनकाउंटर में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू को पंजाब पुलिस ने मार गिराया है। लगभग 30 से 35 मिनट चले एनकाउंटर से पूरे जीरकपुर में सनसनी फैल गई। लोग जब तक कुछ समझते तब तक गैंगस्टर का काम तमाम हो चुका था। अब ज्यादातर लोग गैंगस्टर अंकित भादू के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन था ?

gangster ankit bhadu killed in punjab police encounter
जीरकपुर एनकाउंटर

आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल (ओसीसी) यूनिट की स्पेशल पुलिस टीम ने फिल्मी स्टाइल में गैंगस्टर अंकित भादू को मार गिराया। एनकाउंटर जीरकपुर स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट में हुआ। अंकित भादू पर एक लाख रुपये का इनाम था। इसकी पंजाब-हरियाणा और राजस्थान को तलाश थी। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह का वह गुर्गा था।

एनकाउंटर में अपार्टमेंट में रहने वाली छह वर्षीय एक बच्ची और एक एएसआई भी गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ में लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो बदमाशों गुरमिंदर सिंह उर्फ गिंदा काणा और जर्मन सिंह उर्फ जर्मन निवासी अमृतसर को पुलिस ने दबोच लिया।

gangster ankit bhadu killed in punjab police encounter
जीरकपुर एनकाउंटर

एआईजी गुरमीत चौहान ने बताया कि अंकित भादू लारेंस बिश्नोई गिरोह का नामी गैंगस्टर था, जिसकी पंजाब, हरियाणा औ राजस्थान तीनों राज्यों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। अंकित भादू के विरुद्ध उक्त तीनों राज्यों में 20 से 22 कत्ल, लूट, फिरौती समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि राजस्थान के डीजीपी कपिल गर्ग ने एनकाउंटर से एक दिन पहले ही 6 फरवरी को अंकित भादू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

राजस्थान समेत पंजाब और हरियाणा में आतंक का पर्याय बने अंकित भादू हरियाणा के बदमाश लारेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सहयोगी था। अंकित के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर में लूटपाट, डकैती और हत्या समेत अन्य मामलों में लगभग 15 मुकदमे दर्ज है। इनमें दो केस हत्या से जुड़े बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
gangster ankit bhadu killed in punjab police encounter
जीरकपुर एनकाउंटर

कुछ माह पहले दूसरे गैंग के बदमाश जॉर्डन हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार भी अंकित भादू ही था। जार्डन की एक जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले साल 12 अगस्त को श्रीगंगानगर के सादुलशहर में अंकित भादू की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद वह फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। तब अंकित पर राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
gangster ankit bhadu killed in punjab police encounter
जीरकपुर एनकाउंटर

 इधर जैसे ही अंकित भादू के एनकाउंटर की सूचना सोशल मीडिया पर फैली तो भादू के पैतृक गांव शेरेवाला में भी लोगों में हलचल शुरू हो गई। हालांकि इस बारे में गांव का कोई भी व्यक्ति बात करने को तैयार नहीं हुआ। लेकिन पूरे गांव में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बारे में चर्चा हो रही है। अंकित भादू के चाचा पूर्व सरपंच रविंद्र भादू ने अंकित की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि घटना का पता चलते ही पूरे घर में शोक की लहर दौड़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed