{"_id":"5b6fc75142c792672f3108cb","slug":"gangster-aakash-arrested-after-police-encounter-in-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दिलप्रीत-रिंदा गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, इस बड़ी साजिश को दे सकता था अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में दिलप्रीत-रिंदा गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, इस बड़ी साजिश को दे सकता था अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोपड़ (पंजाब)
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़ पुलिस ने कई राज्यों के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हरिंदर सिंह उर्फ आकाश को शनिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वह दिलप्रीत- रिंदा गैंग का शार्पशूटर है। आकाश पर महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब में कत्ल के पांच केस दर्ज हैं। उस पर गायक परमीश वर्मा पर हमले का आरोप है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर आकाश निवासी नांदेड़ (महाराष्ट्र) ने शुक्रवार देर रात श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर माथा टेकने आए चंडीगढ़ निवासी अमित दुआ की फार्च्यूनर पिस्तौल दिखाकर लूट ली थी।
इसके बाद जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार गाड़ी में पड़े मोबाइल फोन से आकाश की लोकेशन ट्रेस होती रही। पुलिस ने सुबह करीब साढे़ पांच बजे रोपड़-मोरिंडा मार्ग पर गांव पत्थरेड़ी जट्टां के एसवाईएल नहर के पुल पर फार्च्यूनर को घेरकर अपनी महिंद्रा गाड़ी से टक्कर मारी।
पुलिस के मुताबिक इसके बाद आकाश ने पुलिस पर दो फायर किए। पुलिस ने जवाब में आठ फायर किए। इस दौरान एक गोली आकाश की दाईं बाजू में लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आकाश को सरकारी अस्पताल रोपड़ में दाखिल करवाया गया। आकाश के पास से पुलिस को एक विदेशी माउजर तथा कारतूस भी मिली है।
विज्ञापन
पुलिस को शक, दिलप्रीत को भगाने आया था आकाश
गैंगस्टर आकाश रोपड़ क्यों आया? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिलप्रीत बाबा के जिले में होने के कारण ही आकाश यहां आया है। पुलिस को शक है कि आकाश दिलप्रीत बाबा को पुलिस की गिरफ्त से भगाने के लिए रेकी कर रहा था क्योंकि दिलप्रीत की पेशी श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में होती है। यह भी सामने आया है कि आकाश भी दिलप्रीत बाबा और हरविंदर रिंदा की तरह भेष बदल-बदल कर घूमता है। आकाश ने भी अपने केश कटवा रखे हैं और क्लीन शेव है।