{"_id":"f9cfa2f909ca7bc116bc92472ad85f63","slug":"gangrep-to-german-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर जर्मन युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर जर्मन युवती से गैंगरेप
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Nov 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन युवती से गैंगरेप मामले में पैरोल पर छूटने के बाद गायब हुए सोमपाल उर्फ सोमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे सेक्टर-17 के बस स्टैंड की कैंटीन के पास एक पूर्व सूचना पर पकड़ा। उसे वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अंबाला के गांव बिहटा निवासी सोमपाल को गैंगरेप मामले में उम्र कैद की सजा मिली थी। उसे पिछले साल 27 सितंबर को 42 दिन की पैरोल मिली थी मगर पैरोल की अवधि खत्म होने के बावजूद वह नहीं लौटा।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के डीएसपी सतबीर सिंह ने दावा किया कि सोमपाल नशा तस्करी गिरोह के संपर्क में था। इस मामले में सोमपाल के अलावा दो अन्य सजायाफ्ता हरप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह भी एक ही तरीके से पैरोल पर जाकर गायब हुए थे।
विज्ञापन
गत पांच अक्तूबर को पुलिस ने हरप्रीत को उसके साथी ओंकार के साथ सेक्टर 42/43/52/53 के चौक पर दबोचा था। इस मामले में सुखविंदर अभी तक फरार है।
ऐसे मिलती रही पैरोल
हरप्रीत उर्फ दल्ली 2 जनवरी 2012 को संगरूर जेल से बाहर आया था। एक महीने की पैरोल समाप्त होने के बाद वह नहीं लौटा।
18 जुलाई 2012 को बुडै़ल जेल में सुखप्रीत उर्फ सुखी ने 42 दिन की पैरोल हासिल की थी। उसे 30 अगस्त को वापिस आना था लेकिन नहीं आया।
तीसरे कैदी सोमपाल ने फरीदकोट जेल से 27 सितंबर को 42 दिनों की पैरोल ली थी लेकिन वह भी वापिस नहीं आया है।