{"_id":"574881144f1c1ba22c692ebb","slug":"gangrape-with-retarded-girl-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप, ग्रामीणों को देखकर भागे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप, ग्रामीणों को देखकर भागे आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाण्ाा)
Updated Sat, 28 May 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
gang rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत 4-5 युवक प्रवासी मंदबुद्धि महिला को बस स्टैंड के पास दुकानों के पीछे खेतों में लेजाकर गैंगरेप किया। वारदात हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव में घटी। ग्रामीणों को देखकर गैंगरेप कर रहे सभी आरोपी भाग गए। ग्रामीण पीड़ित महिला को लेकर महिला पुलिस थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने सिविल अस्पताल में महिला का मेडिकल करवाया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने महाबीर उर्फ मोग्या और तीन-चार अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, वीरवार देर रात नशे की हालत में 4-5 युवक गांव में रहने वाली प्रवासी मंदबुद्धि महिला को बस स्टैंड के पास दुकानों के पीछे खेतों में ले गए। वहां युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को देख लिया। ग्रामीणों को आते देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों में महाबीर उर्फ मोग्या तथा तीन-चार अन्य युवक भी थे।
विज्ञापन
ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद ने बताया कि मंदबुद्धि महिला के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन