फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape with Married Lady by 40 People in Morni of Panchkula

पंचकूला: मोरनी में महिला के साथ गैंगरेप, 40 लोगों पर आरोप, चौकी इंचार्ज समेत तीन सस्पेंड

Sat, 21 Jul 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला) Updated Sat, 21 Jul 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with Married Lady by 40 People in Morni of Panchkula
Rape, Gangrape
पंचकूला के मोरनी में गेस्ट हाउस में नौकरी का झांसा देकर 22 वर्षीय महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 40 लोगों पर आरोप लगे हैं। पीड़िता का आरोप है कि रायपुररानी-मोरनी रोड पर स्थित कंबवाला गांव के एक गेस्ट हाउस में चार दिन तक बंधक बनाकर 40 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


आरोपी महिला को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम देते रहे। चौथे दिन महिला आरोपियों के चंगुल से जैसे-तैसे भाग निकली और घर पहुंचकर पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने पति के साथ पंचकूला पुलिस को शिकायत देनी चाही लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। बाद में महिला ने मनीमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


मनीमाजरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। मामला उच्चाधिकारियों और मीडिया तक पहुंचने के बाद पंचकूला पुलिस हरकत में आ गई और शुक्रवार को आनन-फानन में मोरनी चौकी इंचार्ज, महिला थाने की एएसआई और इलाके के सिक्योरिटी एजेंट को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं डीसीपी आरके मीणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एएसपी अंशु सिंगला अध्यक्षता में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है।

नशे की दवा देकर बेसुध करके लूटी इज्जत

Gangrape with Married Lady by 40 People in Morni of Panchkula
rape
जानकारी के मुताबिक, महिला के पति को आरोपियों ने झांसा दिया था कि वह उसकी पत्नी की 12 हजार रुपये प्रतिमाह पर गेस्ट हाउस में नौकरी लगवा देंगे। इसी झांसे में आकर महिला का पति 15 जुलाई को पत्नी को बाइक पर बैठाकर उसे रामगढ़ तक ले गया। रामगढ़ में आरोपी एक सफेद रंग की कार में मिले और यहां से महिला को अपने साथ ले गए जबकि उसका पति वापस लौट आया।

पति से कहा गया था कि उसकी पत्नी हफ्ते में एक बार छुट्टी पर घर जाएगी। बाद में महिला के पति ने जब अपनी पत्नी को फोन किया तो जवाब ठीक तरह से नहीं मिला। उधर, गेस्ट हाउस ले जाकर आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया और विरोध करने पर उसे नशे की दवा देकर बेसुध कर दिया। पति ने जब फोन किया तो उसे भी धमकी देते हुए महिला से फोन छीन लिया।

इसके बाद आरोपी महिला से चार दिन तक गैंगरेप करते रहे। चौथे दिन 18 जुलाई को वह जैसे-तैसे गेस्ट हाउस में भाग निकली। घर लौटकर महिला ने अपने पति को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी, जिसपर उन्होंने मामले की शिकायत पंचकूला में देने की कोशिश की। बावजूद इसके महिला की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने पर महिला और उसके परिजनों ने मनीमाजरा थाने में मामले की शिकायत दी।

आर्थिक तंगी के कारण पत्नी को भेजा नौकरी पर

Gangrape with Married Lady by 40 People in Morni of Panchkula
gang rape car
सूत्रों के मुताबिक इस घटना के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों पर भी आरोपियों का साथ देने के आरोप लगे हैं। इसे दबाने के लिए पंचकूला पुलिस ने पहले मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित महिला के पति ने भी पंचकूला पुलिस पर इस घटना की शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया।

पीड़िता के पति ने बताया कि उसने यह सोचा कि 12 हजार की नौकरी मिलने से उन्हें रुपयों की कमी नहीं रहेगी। लेकिन, उन्हें आरोपियों के इस घिनौने इरादों की शायद भनक नहीं थी, इसलिए अपनी पत्नी को उनके साथ जाने के लिए छोड़ दिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
मनीमाजरा पुलिस ने मामले में दो आरोपियों सन्नी और अवतार सिंह को वीरवार शाम गिरफ्तार किया था, जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसआईटी करेगी मामले की जांच

Gangrape with Married Lady by 40 People in Morni of Panchkula
rape
शुक्रवार को मामले में डीसीपी आरके मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोरनी गैंगरेप मामले में जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच के लिए एएसपी अंशु सिंगला अध्यक्षता में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है।

एक सवाल के जवाब में डीसीपी ने बताया कि मोरनी के चौकी प्रभारी मांगे राम, सिक्योरिटी एजेंट और रात के समय ड्यूटी पर तैनात महिला थाना की महिला एसआई सरस्वती को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में पंचकूला पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता पीड़ित को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने की है। सिविल सर्जन के सहयोग से वहां पर लेडी डॉक्टर की व्यवस्था की गई है ताकि महिला को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मोरनी में विशेषतौर पर दिन के एक बजे से रात के 11 बजे तक जांच के साथ साथ अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चेक पोस्ट भी लगाए गए हैं।

चौकी और होटल मालिकों को आने वाले लोगों की जानकारी रखने के लिए रजिस्ट्रर रखने के आदेश जारी हैं जबकि मोरनी चौकी को थाने में तब्दील करने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed