फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape with a Marriaged women in abohar

अबोहरः नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप, पड़ोसी ने नाबालिग से की हैवानियत

Sat, 04 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Updated Sat, 04 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with a Marriaged women in abohar
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के अबोहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां थाना सिटी जलालाबाद के अंतर्गत आते एक गांव की 32 वर्षीय विवाहिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि 30 जुलाई को वह किसी काम से पैदल ही शहर आ रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे सोढेवाला चौक के पास एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी जिसमें उसके पति का एक जानकार मौजूद था। उन्होंने उसे घर तक छोड़ने का बहाना बनाकर कार में बैठा लिया और साथ ही ठंडे की बोतल खरीद ली।
विज्ञापन


थोड़ी ही दूर जाकर उन्होंने उसे ठंडे में ही कोई नशीली वस्तु पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे लेकर अराईयांवाली साइड गए और दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जगदेव सिंह उर्फ बिट्टू और सुखदेव सिंह उर्फ गेती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में थाना बहाववाला पुलिस ने एक नाबालिग के बयान पर उसके ही पड़ोसी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे वह घर पर अकेली थी। उसका पड़ोसी घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गुरमीत राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed