फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape with 7th class girl students at panipat on nirbhaya kand barsi

4 युवकों ने किया 7वीं की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ घूमने गई थी

Mon, 19 Dec 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 19 Dec 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
gangrape with 7th class girl students at panipat on nirbhaya kand barsi
rape
निर्भया कांड की चौथी बरसी पर पानीपत शर्मसार हो गया। हवस में अंधे चार युवकों ने 7वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली गई। मामला हरियाणा के पानीपत का है।
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी और परिजनों को सारी बात बताई। परिजन तुरंत उसे लेकर शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय कई घंटे तक अपनी सीमा रेखा और घटनास्थल को लेकर उलझी रही।
विज्ञापन


दोनों थाने की पुलिस घटनास्थल को एक-दूसरे की सीमा में बता रही थी। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे कई बार एप्लीकेशन लिखवाई और कई बार फाड़ी। पुलिस रातभर कार्रवाई करने के नाम पर दिलासा देती रही और छात्रा का मेडिकल तक नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट कर दोस्त को भगा दिया था

gangrape with 7th class girl students at panipat on nirbhaya kand barsi
बच्ची के साथ दुराचार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दोस्त के साथ बाइक पर निजामपुर गांव गई थी। वहां वे लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे कि चार युवक आ गए। वे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

दोस्त ने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे। फिर उन्होंने उसके दोस्त को भगा दिया और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी।

थाना सदर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि छात्रा का मेडिकल करवाकर तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को गांजबड़ गांव में मौके से ही काबू कर लिया। पुलिस ने तहसील कैंप के मेलाराम पार्क व भगत नगर के कई युवकों को भी इस मामले में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed