{"_id":"58566fc54f1c1baa60c05dc3","slug":"gangrape-with-7th-class-girl-students-at-panipat-on-nirbhaya-kand-barsi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 युवकों ने किया 7वीं की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ घूमने गई थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 युवकों ने किया 7वीं की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ घूमने गई थी
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 19 Dec 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया कांड की चौथी बरसी पर पानीपत शर्मसार हो गया। हवस में अंधे चार युवकों ने 7वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली गई। मामला हरियाणा के पानीपत का है।
पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी और परिजनों को सारी बात बताई। परिजन तुरंत उसे लेकर शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय कई घंटे तक अपनी सीमा रेखा और घटनास्थल को लेकर उलझी रही।
दोनों थाने की पुलिस घटनास्थल को एक-दूसरे की सीमा में बता रही थी। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे कई बार एप्लीकेशन लिखवाई और कई बार फाड़ी। पुलिस रातभर कार्रवाई करने के नाम पर दिलासा देती रही और छात्रा का मेडिकल तक नहीं कराया।

मारपीट कर दोस्त को भगा दिया था
बच्ची के साथ दुराचार
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने दोस्त के साथ बाइक पर निजामपुर गांव गई थी। वहां वे लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे कि चार युवक आ गए। वे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
दोस्त ने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे। फिर उन्होंने उसके दोस्त को भगा दिया और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी।
थाना सदर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि छात्रा का मेडिकल करवाकर तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को गांजबड़ गांव में मौके से ही काबू कर लिया। पुलिस ने तहसील कैंप के मेलाराम पार्क व भगत नगर के कई युवकों को भी इस मामले में हिरासत में लिया है।