फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gangrape victim, gangrape victim attempt to kill, gangrape victim poisoning, yamunanagar gangrape

गैंगरेप पीड़िता ने केस वापस न लिया तो आरोपियों ने की हैवानियत की हदें पार

Sat, 13 Aug 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/जगाधरी वर्कशाप।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/जगाधरी वर्कशाप। Updated Sat, 13 Aug 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim, gangrape victim attempt to kill, gangrape victim poisoning, yamunanagar gangrape
गैंगरेप कर निजी अंगो से की छेड़छाड़ - फोटो : ANI
गैंगरेप पीड़िता ने केस वापस न लिया तो आरोपियों ने घर में घुसकर नाजुक अंगों पर इंजेक्शन लगाए और सुसाइड नोट लिखवाकर जहर खिला दिया।
विज्ञापन


घटना, यमुनानगर की है। थाना फर्कपुर क्षेत्र के एक गांव में गंभीर हालत में पीड़िता को परिजन ट्रामा सेंटर ले गए, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बीती 22 जुलाई को ही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था।

दलित समाज की पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीन युवक आए और उसे सामूहिक दुष्कर्म का केस वापस लेने के लिए धमकाने लगे। उसने इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरन नाजुक अंगों पर इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने उससे सुसाइड नोट भी लिखवा लिया और इंजेक्शन से जहरीला पदार्थ पिला दिया, इससे वह बेसुध हो गई। आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार, अनिल कुमार व सुनील कुमार के खिलाफ कस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पुराना है मामला

gangrape victim, gangrape victim attempt to kill, gangrape victim poisoning, yamunanagar gangrape
महिला से गैंगरेप
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीती 22 जुलाई को गैंगरेप का केस दर्ज किया था। हालांकि वारदात दो साल पहले हुई थी। पीड़िता ने शिकायत दी थी कि दो अक्टूबर 2014 को परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान अंजना और मीना उसके घर आ गई।

कुछ देर बाद दोनों ने अपने जानकर मोनू, राजिंद्र, राजेश, सुनील और राजिंद्र को भी बुला लिया। आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपी उसे कमरे में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब दो साल तक उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed