पशुबाड़े में युवकों ने युवती की इज्जत लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर जिले के फाजिल्का के एक गांव में घर के आंगन में सो रही एक युवती को उठाकर दो युवकों ने नजदीक ही पशुओं के बाड़े में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सरकारी अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी माता और भाई के साथ रहती है। उसकी माता कहीं बाहर गई हुई थी। वह, उसका भाई और एक चचेरा भाई घर के आंगन में सो रहे थे।
कई घंटों तक युवकों ने की हैवानियत
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 12 बजे गांव के परमजीत सिंह और उसका एक साथी मुंह पर हाथ रख उसे घर के पीछे बने पशु चारे वाले बाड़े में ले गए।
वहां उन्होंने उसके साथ कई घंटे गैंगरेप किया। साथ ही उसे इस बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई और बेहोश हो गई। सुबह होने पर उसने अपने भाईयों को आपबीती सुनाई। दोपहर को माता के वापस आने पर उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।