{"_id":"121fe13f31498de5741bec08abb64efc","slug":"gangrape-pcr-constable-crime-crime-branch-ssp-dr-sukhchain-singh-gill-chandigarh-police-gypsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेपकांड: पांचों पुलिसवाले 3 दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ रेपकांड: पांचों पुलिसवाले 3 दिन के रिमांड पर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Dec 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपी पुलिसवालों को आज कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह मामले के पांचवें आरोपी पुलिसवाले को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया। वह भी पीसीआर पर तैनात था। आरोपी पुलिस कर्मियों ने पीसीआर जिप्सी का इस्तेमाल भी रेप के लिए किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिन यूटी पुलिस के पांच कांस्टेबल पर एक नाबालिग छात्रा से बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।
17 वर्षीय पीड़िता दसवीं में पढ़ती है और करीब डेढ़ महीने से बलात्कार का सिलसिला जारी था। यह मामला तब खुला जब लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया और परिजनों को कारण का पता चला।
विज्ञापन
पुलिस ने पांचों आरोपियों को निलंबित कर चार कांस्टेबलों को बीते दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पांचवे आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार किया।
आरोपियों में क्राइम ब्रांच में तैनात सुनील कुमार, पीसीआर में तैनात कांस्टेबल अक्षय, हिम्मत और जगतार शामिल हैं।
आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी कर्मचारियों को रिमांड पर लेना चाहती है। उधर, नाबालिग के न्यायाधीश के सामने ब्यान दर्ज होंगे।