फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape in ferozpur punjab, punjab crime news

स्कूल बंद होने के बाद घर लौट रही थी लड़की, लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप

Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 28 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
gangrape in ferozpur punjab, punjab crime news
- फोटो : Demo Pic
जीरा में लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने नाबालिग छात्रा को कार में बैठा लिया और फिरोजपुर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना जीरा पुलिस ने छात्रा के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना मल्लांवाला के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह जीरा के एक सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह घर आने के लिए वाहन के इंतजार में जीरा के मेन चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान  वहं रणजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह नामक युवक वहां पहुंचे और उसे घर छोडने के बहाने अपनी स्विफ्ट कार में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे  फिरोजपुर ले गए। 
विज्ञापन


वहां एक पुरानी बिल्डिंग में जबर्दस्ती ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। लड़की ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी रणजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार है। मामले की जांच-पड़ताल थाना सदर जीरा के इंस्पेक्टर बलदेव सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed