{"_id":"5a64cfe34f1c1bca798b502c","slug":"gangrape-in-chandigarh-case-registered-on-4-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 महीने बाद बीए की छात्रा बोली- मेरे साथ गैंगरेप हुआ; 4 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 महीने बाद बीए की छात्रा बोली- मेरे साथ गैंगरेप हुआ; 4 पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली निवासी बीए की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में बुड़ैल चौकी पुलिस ने जगतपुरा की अम्ब साहिब कालोनी निवासी चार युवकों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पेंटर बबलू, सुखबीर सिंह, पेशे से नाई आरिफ और शादियों की मूवी बनाने का काम करने वाले सतीश के रूप में हुई है।
आरोपी बबलू कथित तौर पर पीड़िता का पति बताया जा रहा है। पुलिस से शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने बीते वर्ष 19 अगस्त को उसे देव समाज कालेज के पास से अगवा किया। फिर कई अंजान जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना-34 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन शिकायत के चार महीने बाद भी कोई पुख्ता सबूत नहीं होने पर अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे कानपुर सहित अन्य अंजान जगहों पर बंधक बनाए रखा। उसने बताया कि कानपुर में किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर उसने अपनी बहन-जीजा से संपर्क किया, जो उसे कानपुर से वापस चंडीगढ़ लेकर आए।
एक आरोपी की टावर लोकेशन नहीं हुई मैच
थाना पुलिस ने वारदात के समय की आरोपियों के मोबाइल की टावर लोकेशन की डिटेल हासिल करने का काम शुरू कर दिया है। एक आरोपी की लोकेशन पुलिस को मिल भी चुकी है, लेकिन वह उस जगह की नहीं है, जहां पीड़िता ने पुलिस को उसके होने की बताई थी।

दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी, पीड़िता के पिता पर दर्ज हैं केस

पुलिस जांच में पता चला है कि मोहाली फेज-11 निवासी आरोपी सतीश, वहां किसी मजदूर यूनियन का प्रधान है और आरोपी सुखबीर उसका भाई है। उसकी शिकायत पर पूर्व में पीड़िता के पिता गिरधारी लाल व अन्यों के खिलाफ मारपीट और जबरन निजी संपत्ति में घुसने का केस दर्ज है। बताया गया कि गिरधारी लाल पर आरोपी बबलू की मां से मारपीट का केस भी दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी चल रही है।
पीड़िता और बबलू कानपुर-बंगलुरू में किराए पर रहे
पुलिस जांच में पता लगा है कि पीड़िता और कथित तौर पर उसका पति बबलू कानपुर और बंगलुरू में किराए पर रहे हैं लेकिन चार महीने बाद पीड़िता ने उससे सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत क्यों दी, फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है। वहीं, पीड़िता के पिता गिरधारी लाल और जीजा गजेंद्र ने बताया कि बीते वर्ष 19 अगस्त को उसके अगवा होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।