फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape case in Punjab with Delhi Gangrape Victim Nurse

'पेशेवर है 'निर्भया' की नर्स, गैंगरेप कैसा?'

Thu, 11 Sep 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Thu, 11 Sep 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Gangrape case in Punjab with Delhi Gangrape Victim Nurse

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की स्टाफ नर्स से सामूहिक दुराचार के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गैंगरेप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने नर्स को पेशेवर बताते हुए कहा कि उनकी पहले से जान पहचान थी और नर्स रात के पांच हजार रुपये तय करके उसके पास आई थी।

विज्ञापन


इस मामले की जांच मानसा की डीएसपी गुरमीत कौर को सौंप दी गई है। बुढलाडा सदर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू करके अदालत से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान बुधवार को बुढलाडा की अदालत में दर्ज हो गए। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सहमी हुई है। दो अज्ञात आरोपियों की पहचान अभी बाकी है।

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Gangrape case in Punjab with Delhi Gangrape Victim Nurse

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया के इलाज में सहायता करने वाली उक्त स्टाफ नर्स के बयान के आधार पर सदर बुढलाडा की पुलिस ने बलविंदर सिंह उर्फ राजवीर सिंह उर्फ काला व लखविंदर सिंह उर्फ लख्खी उर्फ दीपक निवासी गांव हसनपुर को काबू कर लिया।

अदालत ने दोनों को दो दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों पर भी मामला दर्ज किया है जिनकी पहचान व तलाश करने के लिए एसपी रघुवीर सिंह, डीएसपी गुरमीत कौर की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जुटाए सुबूत

Gangrape case in Punjab with Delhi Gangrape Victim Nurse

पुलिस टीम ने बुधवार गांव हसनपुर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस मामले के तथ्य भी जुटाए। डीएसपी राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि पीड़ित नर्स अभी काफी घबराई हुई है। उससे पूछताछ के बाद और परतें खुल सकती हैं।

मामले से जुड़े अन्य व्यक्ति भी सामने आ सकते हैं। वुमन सेल की इंचार्ज जसविंदर कौर ने बताया की पीड़िता को बुढलाडा की अदालत में पेश किया गया था जहां उसने बयान दर्ज करवाए हैं और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed