{"_id":"59c28a304f1c1b21688b5a4e","slug":"gangrape-and-murder-in-jalandhar-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में किया था जलील, गैंगरेप कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन पार्टी में किया था जलील, गैंगरेप कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लाबड़ा इलाके में तीन दिन पहले महिला से गैंगरेप कर हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान छोटू दास, विकास निवासी माधेपुरा बिहार, बीरू और मतलेश कुमार सभी निवासी माधेपुरा बिहार के तौर पर हुई है।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीएसपी सर्बजीत सिंह राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 सितंबर को बेटे ने शिकायत दी कि उनके छोटे बेटे की जन्मदिन पार्टी के बाद उनकी मां लापता हो गई थी, काफी जगह तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। बाद में उसका शव कुछ दूरी पर मिला। ऐसी आशंका थी कि उसके साथ रेप किया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
एसएसपी भुल्लर ने बताया कि घटनास्थल के पास ही छोटू नामक युवक आधार कार्ड भी पड़ा मिला था। जांच के आधार पर छोटू को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। छोटू के अनुसार पार्टी वाले दिन वह डांस कर रहा था तो मृतका के बेटे ने उसको कहा था कि पार्टी में कैसे आ गया? उसको जलील किया गया। वह बाहर आया तो उनकी गाय को चुराने की कोशिश की, लेकिन इस बीच महिला ने उसको देख लिया। इससे पहले कि वह शोर मचाती कि उसने अपने साथियों के साथ उससे गैंगरेप कर हत्या कर दी।