{"_id":"5730b91c4f1c1b1605919a9b","slug":"gang-were-supplied-forged-dollars-police-arrested-3-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली डॉलर सप्लाई करता था गिरोह, पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली डॉलर सप्लाई करता था गिरोह, पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 10 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा पुलिस ने देश और विदेशों में जाली अमेरिकन डॉलर सप्लाई करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को सोमवार को काबू किया। आरोपियों से एक लाख से अधिक जाली अमेरिकन डालर बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी बठिंडा, फियाज अहमद निवासी जर्मनी हाल आबाद दिल्ली, क्रिस्टिन निवासी नाइजीरिया हाल आबाद दिल्ली के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी स्वपन शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पुलिस को बीती 5 मई को सूचना मिली थी कि कुछ लोग विदेशी जाली करेंसी को सप्लाई करने कारोबार कर रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 8 मई को पुलिस ने सूचना के तहत दिल्ली में आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी की। पुलिस ने साकेत सिटी वॉक मॉल से क्रिस्टिन मूल निवासी नाइजीरिया हाल आबाद मेट्रो फेज 5 नोएडा को काबू किया। उससे की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फियाज अहमद निवासी शाहीन बाग जामिया नगर दिल्ली को 23 हजार जाली अमेरिकन डॉलर समेत काबू किया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने फियाज की निशानदेही पर उसकी दिल्ली नंबर वाली गाड़ी में घूम रहे अमृतपाल सिंह निवासी जुझार सिंह नगर बठिंडा को संतपुरा रोड नहर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमृतपाल से दो हजार जाली डालर बरामद किए। गाड़ी की चेकिंग करने पर उसमें से 80 हजार जाली अमेरिकन डालर बरामद किए गए।
एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के तार जर्मनी, नाइजीरिया, अफ्रीका के अलावा अन्य देशों के साथ जुड़े होने की संभावना है। एसएसपी ने बताया कि जाली डालरों की 70 लाख 35 हजार रुपये कीमत बनती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई बडे़ खुलासे होने की संभावना है।