फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang war in Chandigarh: Masked attackers opened fire on youths 20 criminals came in four vehicles

चंडीगढ़ में गैंगवार: नकाबपोश हमलावरों ने युवकों पर बरसाई गोलियां, चार गाड़ियों में आए थे 20 बदमाश

Sun, 28 Sep 2025 08:05 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

चंडीगढ़ में गैंगवार हुआ है। शनिवार रात शहर की धनास कॉलोनी में चार गाड़ियों में आए नकाबपोश बदमाशों ने घर में बैठे चार युवकों पर दनादन गोलियां चलाई। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है।  

विज्ञापन
Gang war in Chandigarh: Masked attackers opened fire on youths 20 criminals came in four vehicles
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की धनास कॉलोनी में शनिवार रात नकाबपोश हमलावरों ने घर में बैठे चार दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से सुनील नामक युवक घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसका साथी अमरजीत सिंह उर्फ तोता बाल-बाल बचा। पुलिस को शक है कि हमला गैंगवार का नतीजा है और असल निशाना अमरजीत ही था।

विज्ञापन

पीड़ित अमरजीत ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने दोस्तों सुनील, अमित और अभिषेक के साथ घर पर बैठा था। इसी बीच 15-20 नकाबपोश कार सवार बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उसने तुरंत दरवाजा बंद कर जान बचाई। इस बीच खिड़की पर लगी फाइबर शीट को चीरती हुई एक गोली सुनील के हाथ में जा लगी। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो हमलावर फरार हो गए। करीब 5-6 राउंड फायरिंग हुई। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी, ऑपरेशन सेल, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल, इंस्पेक्टर क्राइम सतविंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने हमलावरों के पास देसी कट्टा या .30 बोर पिस्टल होने की आशंका जताई है। तीन से चार कारों में आए बदमाशों में से एक बलेनो कार की पहचान हो चुकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरजीत का भी है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार अमरजीत पर हथियार रखने और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। 2018 में उसके छोटे भाई कुलदीप उर्फ लवकुश की धनास में हत्या हो चुकी है। उसके बाद से अमरजीत आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। पुलिस को शक है कि हमला इसी रंजिश और गैंगवार के चलते हुआ। अमरजीत ने दावा किया कि हमला एक नेता की शह पर कराया गया है। पुलिस फिलहाल इस एंगल से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed