फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with wife of friend

कोल्डड्रिंक पिला दोस्त की पत्नी से गैंगरेप

Sat, 01 Nov 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 01 Nov 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
gang rape with wife of friend

दो लोगों ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुराचार किया। इससे पहले आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु डाल कर विवाहिता को पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन


आरोपियों ने इस दौरान उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। सब्र का बांध टूटने पर पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी शिमलापुरी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने वरिंदर सिंह और प्रीत के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता की शादी 2008 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के करीब दो सप्ताह बाद ही उसका पति लंदन चला गया। उसका ससुराल लंदन में ही सेटल था और सब लोग वहां चले गए। वह अपने माता पिता के पास रहने के लिए आ गई।

आरोपी वरिंदर सिंह पति का दोस्त

gang rape with wife of friend

उसके माता पिता एक अस्पताल में नौकरी करते थे। उनके काम पर जाने के बाद वह घर में अकेली थी। आरोपी वरिंदर सिंह उसके पति का दोस्त था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। उसकी वरिंदर के साथ फोन पर भी बात होती थी।

एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी वरिंदर सिंह प्रीत के साथ उससे मिलने के बहाने आ गया। उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीली वस्तु मिला कर उसे पिला दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

उसके बाद वरिंदर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जहां पर भी वह नौकरी करने के लिए जाती तो आरोपी वहां पर हंगामा करता और उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता। एक दिन आरोपी नशे की हालत में उसके घर आया और उसे खींच कर जबरदस्ती ले जाने लगा। उसके शोर मचाने पर उसका भाई बीच बचाव करने के लिए आया तो आरोपियों ने उसे तेजधार हथियार मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

उसने इसकी शिकायत थाना शिमलापुरी के पास की। इस मामले में थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर राज कुमार ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed