फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gang rape with wife in front of husband

पिस्टल दिखा पति के सामने ही विवाहिता से गैंगरेप करते रहे युवक

Tue, 17 May 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 17 May 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
gang rape with wife in front of husband
rape - फोटो : Demo
पिस्टल के बल पर दो युवकों ने पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप किया। लूटपाट कर फरार। वारदात रोहतक में घटी। पिस्टल के बल पर दो युवकों ने पहले एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसके गहने और घर से नकदी लूट ली। बदमाशों ने महिला के पति के आगे भी पीड़ित से दुष्कर्म किया और पति से भी 26 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


वारदात शहर के न्यू झज्जर बाईपास पर तेल फै क्ट्री के पास स्थित एक घर में अंजाम दी गई। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर घर के बाहर बाइक पर खड़े अपने दोस्त के साथ फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट, जान से मारने की धमकी और षड्यंत्र में शामिल होने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका पति इलाके में एक बंद पड़ी फैक्ट्री में चौकीदार है। उसी फैक्ट्री में बने एक कमरे में महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला ने बताया कि रविवार रात को उसके पति ड्यूटी के लिए चले गए। रात 1 बजे दो व्यक्ति दीवार फांदकर हथियार के साथ कमरे में घुस गए। तीनों बच्चे सो रहे थे। एक आरोपी ने महिला के बच्चों तो दूसरे ने महिला पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो वे उसके बच्चों सहित उसे जान से मार देंगे। तभी महिला का पति मौके पर पहुंच गया। इसके बाद भी आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया। युवकों ने महिला के गहने और उसके पति से 26 हजार रुपये लूटे। इसके बाद आरोपी घर से बाहर निक ल गए।


तब महिला ने कमरे से बाहर निकलकर देखा तो आरोपियों का एक दोस्त बाहर बाइक लेकर खड़ा था। डर की वजह से पीड़ितों ने शोर नहीं मचाया। आरोपी अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की मेडिकल जांच करवाई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई नरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक उनके बारे में कुछ सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed