फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang rape with two sisters in Ferozepur, case registered against 6 people

2 बहनों के साथ छह युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में जानकार शामिल

Wed, 06 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 06 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with two sisters in Ferozepur, case registered against 6 people
- फोटो : Demo Photo
थाना गुरुहरसहाए में पड़ते एक गांव में छह युवकों ने दो बहनों के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह दोनों बहनें घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने दोनों पीड़िताओं के बयान पर छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, सभी आरोपी फरार है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के साथ गैंगरेप हुआ है और अस्पताल में दोनों का मेडिकल भी करवा लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िताओं (19 साल और 17 साल) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दोपहर को वह दोनों बहनें घर पर अकेली थी, परिवार के बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे। उसी समय उनके घर पर मेजर सिंह आया और बातचीत करने लगा। मेजर सिंह का उनके घर पर काफी आना-जाना था। मेजर अपने दोस्तों की योजना के मुताबिक दोनों बहनों को बाइक पर बैठाकर गांव के ही किसी सुनसान जगह ले आया, जहां पर आरोपी सुखविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, रिंकू, प्रेम सिंह और हरभजन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपियों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया और उनके साथ सभी ने दुराचार किया। किसी तरह दोनों बहनें आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौदह साल की नाबालिग के साथ भी दुराचार

Gang rape with two sisters in Ferozepur, case registered against 6 people
थाना सदर फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव में एक युवक ने घर पर अकेली नाबालिगा को देखकर उसके साथ दुराचार किया। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।

पीड़िता (14) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य खेतों में गए थे। आरोपी जसपाल सिंह उसके घर पर आया और उसे अकेली देख उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed