फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with minor girl by 3 in ludhiana

घर में सो रही नाबालिग को किडनैप कर 3 ने किया गैंगरेप

Mon, 25 Jan 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 25 Jan 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girl by 3 in ludhiana

तीन युवकों ने घर में सो रही नाबालिग को अगवा कर उसे सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। दरिंदगी की यह वारदात लुधियाना के एक गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे घटी।

विज्ञापन


गांव के ही तीन युवकों ने गांव के छप्पड़ के पास वारदात को अंजाम दिया। घटना के बारे में सुबह पता चला। परिजन जागे तो नाबालिग को ढूंढा गया। वह छप्पड़ के पास बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां लड़की को होश आया तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के पिता की शिकायत पर बसंत सिंह, लखविंदर सिंह और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी नाबालिग

gang rape with minor girl by 3 in ludhiana

सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई गई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। जांच अधिकारी भूपिंदर कुमार ने कहा कि नाबालिग के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि वह खुद आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी।

रविवार रात वह घर पर सो रही थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे आरोपी उसके घर की दीवार फांदकर आए और उसका मुंह बंद कर उठा लिया। आरोपी उसे गेट से बाहर ले गए। इसके बाद आरोपी नाबालिग को लेकर गांव के ही छप्पड़ पर गए और वहां उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद आरोपी नाबालिग को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। सुबह जब परिजनों ने नाबालिग को घर में नहीं देखा तो सब तरफ तलाश किया। इसी दौरान वह छप्पड़ के पास बेहोश मिली।

भूपिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। तीनों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed