कोठियों में काम करती थी, 4 युवकों ने गैंगरेप कर डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठियों में काम करने वाली एक युवती के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात, पंजाब के लुधियाना शहर में सामने आई।
पीड़ित युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। उसने तुरंत पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गगन, सूरज, दीपा और विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में विनोद को काबू कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी है। उधर, पुलिस ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
पार्क में सहेली का इंतजार कर रही थी दरिंदों ने घेर लिया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक कोठी में काम करती है। सोमवार रात को वह कोठी में काम करने गई तो उसकी मालकिन ने कहा कि पार्क में उसकी सहेली ने उसे बुलाया है। वह इलाके में स्थित पार्क में अपनी सहेली का इंतजार करने लगी।
इस दौरान आरोपी गगन उसके पास आया जो उसे पहले से जानता था। वह उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। वहां पर पहले से अन्य आरोपी मौजूद थे। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
इसके बाद तीन आरोपी वहां से फरार हो गए। गगन वहीं पर रहा। वह किसी तरह वहां से निकली। उसने आते ही पूरी बात अपने परिजनों को बताई।
जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। बाकी आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।