फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with class 9th student by 3 neighbour

शौच के लिए निकली छात्रा को उठाकर ले गए 3 युवक, गैंगरेप

Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
gang rape with class 9th student by 3 neighbour

शौच के लिए निकली छात्रा को उठाकर ले गए और उसके साथ 2 भाई समेत 3 युवकों ने हवस मिटाई। मामला हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी का है। खंड के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी युवकों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

विज्ञापन


लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, एक गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की रात को साढ़े नौ बजे के करीब शौच के लिए घर से निकली। घर से निकलने के बाद जब वह गली में पहुंची तो वहां खड़े पड़ोसी अमन ने कहा कि सतीश मेरे घर में बैठा है और उसे बुला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि, सभी आरोपी फरार

gang rape with class 9th student by 3 neighbour

किशोरी अमन के बहकावे में आकर उसके घर में चली गई। अमन के घर में सतीश व उसकी मौसी का लड़का सुनील निवासी पाई पहले से बैठे हुए थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर किशोरी के साथ रेप किया।

किशोरी किसी तरह युवकों के चंगुल से निकल कर बाहर आई और परिजनों को व्यथा सुनाई। लड़की के चाचा ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी कुशलपाल राणा, कार्यकारी थाना प्रभारी महाबीर व चौकी इंचार्ज कंवर पाल ने किशोरी के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल चेकअप करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। चौकी इंचार्ज कंवरपाल राणा का कहना है कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed