फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape to minor from 9 day

नाबालिग के साथ नौ दिन तक गैंगरेप

Fri, 27 Jun 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 27 Jun 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
gang rape to minor from 9 day

थाना शहर के अंतर्गत कालोनी की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दो आरोपी नाबालिग के साथ नौ दिन तक दुराचार करते रहे।

विज्ञापन


इसी दौरान एक अन्य आरोपी ने भी दुराचार का प्रयास किया। थाना शहर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी 13 साल की लड़की के साथ नौ दिन तक सामूहिक दुराचार किया गया।

उसने संजीव और मनीष निवासी करनाल व ईश्वर उर्फ मोनू निवासी समालखा पर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि संजीव और मनीष ने उसकी लड़की के साथ दुराचार कर दिया और ईश्वर उर्फ मोनू ने दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने लड़की को किसी के आगे जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed