फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang-rape in a moving car, ludhiana crime news

पंजाब: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, महिला साथ बैठी देखती रही

Sun, 11 Feb 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 11 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Gang-rape in a moving car, ludhiana crime news
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग से चलती इनोवा गाड़ी में चार लोगों ने रेप किया। इस दौरान एक महिला ने भी आरोपियों का साथ दिया। थाना मेहरबान की पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर जालंधर की रहने वाली मनी, उसके पति बलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह उर्फ बाबा, जस्सी व हरदीप सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाबालिग की शिकायत के मुताबिक वह ब्यूटी पार्लर का काम सीखती थी। आरोपियों का भी वहां आना जाना था। इस कारण वह उन्हें अच्छे से जानती थी। करीब पांच दिन पहले वह घर में अकेली थी। आरोपी इनोवा में सवार होकर उसके पास आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे कहा कि किसी का मेकअप करने जाना है। इस पर वह गाड़ी में बैठकर उनके साथ चली गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान वे गाड़ी लुधियाना में घूमाते रहे। आरोपियों ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने देर रात करीब दस बजे उसे जालंधर बाईपास के पास उतार दिया और फरार हो गए। उसने अपने परिजनों को वहां से फोन किया। इसके बाद  पुलिस को सूचना दी गई।  जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed