फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gang busted for getting bail with fake papers in Ludhiana

लुधियाना: फर्जी कागजात से जमानत दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 32 आधार कार्ड समेत नौ को दबोचा

Fri, 08 Oct 2021 02:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 02:57 AM IST
सार

लुधियाना क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आपराधियों को जमानत दिलाने वाले गैंग का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 जाली आधार कार्ड, 12 जमीन की फर्द और एक मतदाता पहचान पत्र बरामद किया है। 

विज्ञापन
Gang busted for getting bail with fake papers in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना क्राइम ब्रांच तीन की टीम ने अदालत से जाली जमानत दिलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 32 जाली आधार कार्ड, 12 जमीन की फर्द और एक वोटर पहचान पत्र बरामद किया है। जिनके आधार पर आरोपी चेन स्नैचर, चोर और बदमाशों को जमानत दिलाकर जेल से बाहर निकलवा रहे थे।

विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। एडीसीपी रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि क्राइम ब्रांच तीन में तैनात एएसआई अमरजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मिलकर चेन स्नैचर, चोर और बदमाशों को जमानत दिलवाते हैं। 
विज्ञापन


जमानत दस्तावेज तैयार करने के लिए गिरोह ने जाली आधार कार्ड, लोगों की जमीन की फर्द एकत्र कर रखी है। इनके आधार पर अदालत में जाली जमानती खड़े कर आरोपियों को जमानत दिलाई जाती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। इसमें धांधरा रोड स्थित भोला कॉलोनी निवासी रजिंदर कुमार सूद उर्फ बिट्टू, मोहल्ला गोबिंदसर निवासी मनदीप सिंह उर्फ मंगा, मोहल्ला सतगुरु निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ गांधी, फगवाड़ा निवासी बबर मैक उर्फ नूर, गांव माजरी निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि, नानकसर टेढी रोड निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ रिंकू, धांधरा एनक्लेव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ लंबू, मनप्रीत सिंह उर्फ मनि और जवाहर कैंप निवासी विजय कुमार उर्फ लक्की को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 12 जाली आधार कार्ड, 12 जमीन की फर्द और एक वोटर कार्ड बरामद किया है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार अब तक कितने आरोपियों की इन दस्तावेज के आधार पर जमानत करवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed