फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fun of hisar husband wife dispute on social mediaa and facebook

सोशल मीडिया पर तमाशा बनी पति-पत्नी की अनबन, मामला चौंकाने वाला

Sun, 28 Aug 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 28 Aug 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
fun of hisar husband wife dispute on social mediaa and facebook
सोशल मीडिया पर तमाशा बनी पति पत्नी की अनबन - फोटो : डेमो फोटो
पति पत्नी के बीच हुई अनबन सोशल मीडिया पर तमाशा बन गई। शिकायत एसपी तक पहुंच गई है। मामला हरियाणा के हिसार का है। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


उसके बाद पति ने पत्नी को परेशान करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने फेसबुक पर फेक आईडी बनाई और शादी की एलबम समेत कई निजी तस्वीरें उस पर अपलोड कर दी। फ्रेंड सर्कल में भी शेयर कर दीं।
विज्ञापन


पत्नी को इस बात का पता चला तो वह एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंच गई। एसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच करवाई और पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही पीड़िता को सबूतों के साथ शुक्रवार को पेश होने को कहा। मामले की जांच अभी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया

fun of hisar husband wife dispute on social mediaa and facebook
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति के साथ विवाद हो गया। महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और गुजारे भत्ते के लिए केस दायर किया। मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।

इसी बीच पति ने यह हरकत की। पत्नी का कहना है कि फेसबुक पर वैवाहिक जीवन से जुड़ी तस्वीरें अपलोड करके उसे मानसिक चोट पहुंचाई गई है। इस प्रकरण पर एसपी ने सदर थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे।

पुलिस ने धारा 500 और 509 तथा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के एसएचओ जगवीर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच से कुछ समय विवाद चला आ रहा है। इसके कारण दोनों एक साथ नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed