{"_id":"5735ff584f1c1b7159919a2f","slug":"fugitive-tutor-in-dowry-murder-case-did-rape-with-class-9th-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में भगोड़े ट्यूटर ने 9वीं की छात्रा से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या में भगोड़े ट्यूटर ने 9वीं की छात्रा से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या में भगोड़े एक अपराधी को सारंगपुर पुलिस ने नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को गुड़गांव से काबू किया है, जहां वह अपने चचेरे भाई के पास रह रहा था। आरोपी यहां सारंगपुर में नाम बदलकर रह रहा था और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। 9 मई को एक महिला ने आरोप लगाया था कि ट्यूटर निश्चल सदाना (44) ने उसके पास ट्यूशन पढ़ने आने वाली नौवीं की छात्रा और उसकी बेटी से दुष्कर्म किया है। उसके बाद से वह फरार था।
विज्ञापन
वुमन एंड चाइल्ड यूनिट की इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरजीत कौर ने बताया कि निश्चल मूल रूप से पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। उसकी तीन शादियां हो चुकी हैं। अपनी एक पत्नी की दहेज हत्या के मामले में वह फगवाड़ा पुलिस का भगोड़ा है। वह 3-4 साल से सारंगपुर में अपनी 9 साल की बच्ची के साथ नाम बदलकर रह रहा था। उसने यहां सबको अपना नाम अशोक बता रखा था।
विज्ञापन
फीस देने पहुंची मां तो छात्रा नहीं थी क्लास में
पुलिस ने बताया कि वारदात का पता तब चला जब पीड़ित छात्रा की मां एक दिन ट्यूशन फीस देने निश्चल के ट्यूशन सेंटर पर पहुंची। वहां उसकी बेटी वहां बैठे अन्य बच्चों के साथ नहीं थी। जब छात्रा की मां ने आरोपी से पूछा तो उसने कहा कि वह तो घर जा चुकी है। जब मां घर पहुंची तो बेटी वहां पर भी नहीं थी। वह दोबारा आरोपी के घर पहुंची तो उसकी बेटी दूसरे कमरे से निकल रही थी। इस पर मां ने बेटी से उस कमरे में अकेले जाने के बारे में पूछताछ की तो उसकी बेटी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
च्ची ने मां को बताया कि उसका ट्यूटर उसे दूसरे कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। इससे पहले भी वह दो बार उसके साथ ऐसा कर चुका है। उसने बच्ची को धमकी दी थी कि वह इस विषय में किसी को कुछ न बताए। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों ने 9 मई को निश्चल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शहर छोड़कर भाग गया था।