{"_id":"581b62174f1c1bad314377de","slug":"fruad-of-millions-with-chandigarh-businessman-by-bank-account-hacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेसमैन के खाते से निकले 31 लाख, तरीका ऐसा कि पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनेसमैन के खाते से निकले 31 लाख, तरीका ऐसा कि पुलिस भी हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेसमैन के खाते से 31 लाख रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का तरीका जानकर आप हैरान रह जाएंगे। घटना चंडीगढ़ की है। पैसे बिजनेसमैन के सिम को ब्लॉक करे निकाले गए। यह ट्रांजेक्शन दो दिनों के अंदर की गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 17 में टेक्सटाइल का बिजनेस करने वाले नवदीप बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनका यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में ओडी अकाउंट है। उनके इसी अकाउंट से किसी ने 24 व 25 अक्तूबर को 31 लाख रुपये निकाल लिए । शिकायत में उन्होंने कहा है कि आरोपी ने उनका सिम कार्ड ब्लॉक करवा दिया और उसके नंबर का डुप्लीकेट सिम नंबर भी निकलवा लिया था।
जब वे मोबाइल कंपनी के शोरूम में अपना सिम चलवाने गए तो वहां पता चला कि उनके नंबर का कोई दो दिन पहले ही नया सिम लेकर गया है। हालांकि कंपनी ये नहीं बता पाई कि सिम किस व्यक्ति ने जारी करवाया है। बाद में जब अकाउंट चेक किया तो उसमें 24 व 25 अक्तूबर को खाते से कुल पांच ट्रांजेक्शन 31 लाख 187 रुपये निकले हुए थे। जिस पर नवदीप ने मामले की सूचना सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में करवाई।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। हालांकि अभी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है।