{"_id":"59f46e704f1c1b87698b7f99","slug":"friendship-on-facebook-punjab-rape-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक फ्रेंड से दुराचार, शादीशुदा दी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक फ्रेंड से दुराचार, शादीशुदा दी महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 28 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने अपने ही एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक पर दोस्त बनी महिला मित्र के साथ दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर धमकियां दीं कि वे उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब कर देंगे। आरोपियों ने महिला से 24 हजार रुपये भी लिए। जब डिमांड बढ़ने लगी तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस की ओर से की गई जांच के बाद साहनेवाल के मॉडल टाउन इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर पटियाला के गांव बरान निवासी लाली खरोड़ और संगरुर के भवानीगढ़ निवासी रविंदर सिंह लाडी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी लाली उसका फेसबुक फ्रेंड था। दोनों फेसबुक के जरिये ही जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। वे अक्सर साहनेवाल और पटियाला में एक-दूसरे से मुलाकात करते थे। दोनों में शारीरिक संबंध भी थे। लाली ने अपने दोस्त रविंदर सिंह लाडी को इस बारे में बताया तो रविंदर ने लाली के साथ मिलकर उसे ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया।
दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि यदि उसे मुंह खोला तो उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब कर दी जाएगी। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता से रकम की भी मांग करने लगे। पीड़िता ने आरोपियों कोपहले 15 और बाद में नौ हजार रुपये भी दिए। जब उनकी मांग बढ़ती गई तो परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।