फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friendship on facebook, punjab rape, crime news

दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक फ्रेंड से दुराचार, शादीशुदा दी महिला

Sat, 28 Oct 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 28 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
friendship on facebook, punjab rape, crime news
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक व्यक्ति ने अपने ही एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक पर दोस्त बनी महिला मित्र के साथ दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर धमकियां दीं कि वे उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब कर देंगे। आरोपियों ने महिला से 24 हजार रुपये भी लिए। जब डिमांड बढ़ने लगी तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस की ओर से की गई जांच के बाद साहनेवाल के मॉडल टाउन इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर पटियाला के गांव बरान निवासी लाली खरोड़ और संगरुर के भवानीगढ़ निवासी रविंदर सिंह लाडी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़िता की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी लाली उसका फेसबुक फ्रेंड था। दोनों  फेसबुक के जरिये ही जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। वे अक्सर साहनेवाल और पटियाला में एक-दूसरे से मुलाकात करते थे। दोनों में शारीरिक संबंध भी थे। लाली ने अपने दोस्त रविंदर सिंह लाडी को इस बारे में बताया तो रविंदर ने लाली के साथ मिलकर उसे ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि यदि उसे मुंह खोला तो उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब कर दी जाएगी। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता से रकम की भी मांग करने लगे। पीड़िता ने आरोपियों कोपहले 15 और बाद में नौ हजार रुपये भी दिए। जब उनकी मांग बढ़ती गई तो परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed