फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friendship, love, live in relations and now rape

दोस्ती, प्यार, लिव इन रिलेशन और... चौंका देगी दास्तां

Wed, 17 Jun 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 17 Jun 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
friendship, love, live in relations and now rape

एक नामी कॉल सेंटर की कर्मी से शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी दो साल तक युवती से लिव इन रिलेशनशिप में रहा। बाद में धोखे से ट्रेनिंग का बहाना लगाकर अपने गांव चला गया। वहां पर उसने चुपके से शादी रचा ली। वहीं, जब युवती को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया।

विज्ञापन


अब आरोपी पीड़िता को धमकियां दे रहा है कि अगर उसने पुलिस को शिकायत दी, तो उसके खतरनाक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। पीड़िता ने इस संबंधी फेज-8 स्थित पुलिस थाने में शिकायत दी है। फेज-8 थाने की पुलिस का कहना है कि लड़की की शिकायत आ गई है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। जबकि आरोपी संदीप मोदगिल टाटा कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। आरोपी मूलरूप से हरियाणा के रोहतक स्थित गांव मकड़ोली कलां का रहने वाला है। दो साल पहले उनकी मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद वह दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। गांव कुंभड़ा में उन्होंने किराये पर कमरा लिया हुआ था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शुरू से उसे कहता था कि वह उससे शादी करेगा। इसी बीच मई-2015 में आरोपी ने उसे बताया कि उसकी ट्रेनिंग है।

इसलिए उसे ट्रेनिंग पर बाहर जाना है। ट्रेनिंग दस दिनों तक चलेगी। साथ ही उसने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उसे फोन मत करना। इसके अलावा उसके घरवालों से भी संपर्क मत करना।

धूमधाम से हुआ था रोका, पूरी की थी रस्में

friendship, love, live in relations and now rape

उसने बताया कि इस बीच उसने आरोपी से कोई संपर्क नहीं किया। इसी बीच उसने कई बार उसके घरवालों से भी संपर्क किया तो वे भी कहते रहे कि संदीप ट्रेनिंग पर गया हुआ है। जब उसने 17 मई को उसके जन्मदिन वाले दिन फोन किया तो उसे पता चला कि उसने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली है।

इसके बाद उसने संदीप से बात की तो उसने माना कि उसने शादी कर ली है। साथ ही उसे समझाने लगा कि अगर वह उससे शादी करेगा तो उक्त लड़की की जिंदगी खराब हो जाएगी। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद संदीप के परिजन उसके घर पहुंचे। साथ ही उसे समझाने लगे कि वह उससे शादी की बात अब भूल जाए। साथ ही मामले में पुलिस को भी कोई शिकायत न करें।

पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से उन्नाव यूपी की रहने वाली है। उसने शुरू में ही लड़के के बारे में अपने घरवालों को सब कुछ बता दिया था। वहीं, संदीप ने भी रिश्ते के बारे में सारी बात खुलकर अपने परिजनों को बताई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से रोके की सेरेमनी हुई थी। इस दौरान हुए समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। पूरा परिवार विवाह का इंतजार कर रहा था।

अगर शादी करेगा, तो बाद में छोड़ देगा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी व उसके पेरेंट्स एक बार उसके घर पर आए थे। उन्होंने कहा कि जो होना है वह तो अब हो चुका है। अब शादी की बात भूल जाए। वहीं, जब उसने संदीप से बात की तो उसका कहना था कि अगर वह अब शादी करेगा तो दूसरी लड़की की जिंदगी खराब होगी। पीड़िता ने बताया कि संदीप कहना है कि अगर उससे जबरदस्ती शादी करवा भी लोगी तो लंबी नहीं चलेगी। दो साल बाद वह इसको खत्म कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed