फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   friend's brother try to Obscene acts with teenager girl

बहाने से नाबालिग को ले गई अपने घर, भाई करने लगा अश्लील हरकतें

Fri, 09 Sep 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 09 Sep 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
friend's brother try to Obscene acts with teenager girl
- फोटो : Demo Pic
युवती पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बहाने से अपने घर ले गई, जहां उसके भाई ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें की। मामला पंजाब के पटियाला का है। पातड़ा थाने के अधीन पड़ते गांव हरियाऊ खुर्द में यह मामला सामने आया। जब लड़की ने शोर मचाया, तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीडिता के बयान पर युवक समेत चार पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच अधिकारी पातड़ां थाने की पुलिस मुलाजिम राजविंदर कौर ने बताया कि 14 साल की पीडित लड़की ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि पड़ोस में रहने वाली लड़की अमनदीप कौर उसे बहाने अपने घर बुलाकर ले गई।
विज्ञापन

आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

friend's brother try to Obscene acts with teenager girl
जब वह वहां पहुंची, तो उसकी बुआ के लड़के कुलदीप सिंह (25) ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर कुलदीप सिंह, ममेरी बहन अमनदीप कौर, कुलदीप सिंह की मामी रानी और एक अन्य आरोपी बब्बू ने उसके साथ मारपीट की। कहा कि वह चुप कर जाए, नहीं तो नतीजा बुरा होगा।

किसी तरह से बच कर लड़की अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को सारी बात बताई। मामला पुलिस के पास पहुंचा और अब मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed