फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with NRI Sister

धोखे से बेच दी NRI बहन की कोठी

Thu, 08 May 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 08 May 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud with NRI Sister

लंदन में रहने वाली महिला के भाई ने फर्जीवाड़ा कर पंचकूला सेक्टर-16 स्थित बहन के हिस्से की कोठी बेच दी। कोठी खरीदने वाला उसमें रहने भी लगा और जब महिला ने इसकी तफ्तीश की तो फर्जीवाड़े का राज खुला।

विज्ञापन


आखिरकार, महिला ने इंग्लैंड के मिडलसेक्स में रहने वाले अपने भाई और भाभी के खिलाफ पंचकूला पुलिस में शिकायत दी और कोर्ट में भी केस दायर किया।

अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-14 थाने में दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420(धोखाधड़ी), 467(जालसाजी), 468(धोखे के लिए जालसाजी), 471(फर्जी दस्तावेज को असली के तौर पर इस्तेमाल करना) व 120बी(साजिश रचाना) के तहत दर्ज किया गया।

विज्ञापन

खुद के नाम ट्रांसफर कर ली कोठी

Fraud with NRI Sister

लंदन निवासी कमलजीत कौर (60) ने मिडलसेक्स में रहने वाले अपने भाई सुरेंद्र पाल सिंह बैंस व उनकी पत्नी महेंद्र कौर के खिलाफ फरवरी 2014 में डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी थी। आरोप है कि पति-पत्नी ने धोखे से पंचकूला सेक्टर-16 स्थित कोठी को खुद के नाम ट्रांसफर कराकर उसे किसी को बेच दी।

कमलजीत कौर की शिकायत के मुताबिक, 1976 में हुडा से उनकी मां बलविंदर कौर को प्लॉट अलॉट हुआ था। इसके बाद उस जगह पर कोठी बनाई गई। जून 1981 में मां की मौत हो गई और कोठी उनके पिता मकसूदन सिंह के नाम हो गई।

1991 में मकसूदन सिंह की भी मौत हो गई। इसके बाद यह कोठी कमलजीत कौर व उनके भाई के नाम पर आ गई और काफी समय तक ऐसे ही चलता रहा।

लंदन में पता चला, कोठी में कोई रहने लगा है

Fraud with NRI Sister

कमलजीत कौर की शिकायत के मुताबिक, कोठी के आसपास रहने वाले जानकारों से उन्होंने कह रखा था कि कोठी का ध्यान रखें। नवंबर 2013 में उन्हें किसी पड़ोसी ने बताया कि कोठी में कोई अनजान लोग आकर रहने लगे हैं।

कुछ समय बाद वह इंडिया आई तो पता चला कि कोठी में रहने वालों ने यह कोठी उनके भाई से खरीदा है। इसके बाद उन्होंने हुडा से जानकारी मांगी कि अकेले सुरेंद्र पाल सिंह यह कोठी कैसे बेच सकते हैं, तो पता चला कि कोठी उनके नाम ट्रांसफर हो चुकी है। कमलजीत कौर के मुताबिक, उन्होंने इस बाबत अपने भाई से बातचीत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

हुडा में जमा कराया लंदन से बना एफिडेविट

Fraud with NRI Sister

ईओडब्ल्यू में मामले की जांच चल ही रही थी। इसी बीच कमलजीत कौर ने कोर्ट में केस दायर कर दिया और अब कोर्ट के आदेशों पर ही मामला दर्ज हुआ है।

हालांकि, अभी तक की जांच में सामने आया कि हुडा में लंदन से बना एक एफिडेविट जमा है, जिसमें कमलजीत कौर ने अपने भाई को कोठी को बेचने के लिए अधिकृत किया है।

अब पुलिस जांच का विषय यह है कि यह एफिडेविट असली है या नकली? पुलिस लंदन में उस वकील को भी पत्र लिखकर एफिडेविट के बारे में पूछेगी, जिसने यह बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed