फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with a person by giving fake gold in Ludhiana

आरोपी बोला- खुदाई में मिला 15 लाख का सोना, 7.5 लाख में दे देंगे, नकली थमा के चार लाख ऐंठे

Mon, 27 Jan 2020 04:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jan 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Fraud with a person by giving fake gold in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

जमीन खुदाई के दौरान मटके से सोना निकलने का दावा कर राजस्थान के भरतपुर इलाके के एक व्यक्ति ने हैबोवाल के व्यक्ति को सस्ते भाव में सोना देने का झांसा दे साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने असली सोना बताकर व्यक्ति को नकदी सोना दे दिया।

विज्ञापन


पीड़ित हैबोवाल जस्सियां रोड स्थित नवीन नगर निवासी समसुद्दीन अली की शिकायत पर थाना हैबोवाल पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर स्थित तहसील कामा के रहने वाले मोहम्मद राहिल खान और उसके साथियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


समसुद्दीन ने बताया कि दिसंबर में उसके एक दोस्त को फोन आया था कि वह सस्ते भाव में सोना बेचना चाहता है। उसने तो लिया नहीं दोस्त ने उसका नंबर दे दिया। आरोपी मोहम्मद राहिल खान ने समसुद्दीन को फोन कर कहा कि उसे खुदाई के दौरान एक मटका मिला है, जिसमें सोने के आठ बिस्कुट निकले है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के साथ 15 लाख रुपये का सोना साढ़े सात लाख में देने की बात पक्की हो गई। आरोपी ने पहले अपने खाते में बीस हजार रुपये मंगवा लिए। उसके बाद जब और पैसे मांगने लगा तो समसुद्दीन ने मिलकर पैसे देने और सोना लेने की बात की। आरोपी के बुलाने पर समसुद्दीन जयपुर स्टेशन पहुंच गया। वहां से आरोपी खुद आया और करीब 13 किलोमीटर दूर उसे ले गया और वहां सोने के दो बिस्कुट दे दिए और साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। 

बाकी के दो लाख रुपये के समसुद्दीन ने चेक दे दिए। वह सोने के बिस्कुट लेकर लुधियाना पहुंचा तो आरोपियों का फोन आया। उसके बाद से फोन बंद हो गया। चार दिन फोन बंद रहने पर समसुद्दीन को शक हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। समसुद्दीन ने सोने की जांच करवाई तो पता चला कि वह नकली है।

उसने यू ट्यूब पर भी उसी बिस्कुट के डिजाइन का वीडियो देखा तो वह हैरान रह गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है ताकि पूरे गिरोह का भंडा फोड़ किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed