फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud on millions in mohali

कमेटी डलवाकर हड़प लिए लाखों रुपये, आरोपी व्यक्ति फरार

Sun, 07 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 07 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
fraud on millions in mohali

मोहाली में कमेटी डलवाकर लाखों की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। आरोपी लाखों रुपये हड़प कर फरार हो गया। सेक्टर-70 के मकान नंबर 1099 मे रहने वाले चरणदेव सिंह ने अरोपी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी है। एसएसपी ने थाना सोहाना को जांच करने के लिए आदेश दिए है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता चरणदेव ने बताया कि सोहाना निवासी महेश कुमार पर आरोप लगाए हैं कि उसने उनकी पत्नी  सुखविंदर कौर से कमेटी डालने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे है। गारंटी के तौर पर उसने उनकी पत्नी से कुछ खाली चेकों पर साइन करवा लिए है। लेकिन, अब वह उनकी पत्नी को फोन कर और पैसों की मांग कर रहा है। साथ ही चेक लगाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी ने उन्हें बगैर बताए डेढ़ लाख रुपये की कमेटी डाली थी। जिसकी वह 10 हजार रुपये मासिक किश्त देती थी। कमेटी पूरी होने के बाद आरोपी ने उन्हें पैसे लौटाने से मना कर दिया और उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा कि अगर वह और पैसे नहीं देगी तो वह उनके पति को सब कुछ बता देगा। पत्नी ने तंग आकर चरणदेव को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब उनकी पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसने पत्नी द्वारा दिए चेक पर डेढ़ लाख रुपये लिखकर बैंक में लगा दिया। खाते में पैसे न होने पर वह बाउंस हो गया।  लेकिन आरोपी उन्हें  चेक बाउंस का केस करने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी शहर से फरार है।  

बाप के साथ बेटे भी करते हैं ठगी
चरणदेव ने बातया कि आरोपी महेश कुमार के साथ उसके दो बेटे सुनील कुमार और नरेंद्र कुमार फरार हैं। तीनों लोगों से कमेटी डलवाते थे। उन्होंने बताया कि वह लोगों को पैसे डबल करने कर लालच भी देते थे। उन्होंने बताया कि ऐसे कई लोग हैं जो उनके झांसे में आ चुके हैं।


अलग अलग नंबरों से करता है फोन
शिकायतकर्ता ने बताया कि कमेटी डालने वाले कई लोगों से आरोपी ने गारंटी के तौर पर खाली एफिडेविट भी साइन करवा लिए थे। आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन करके उन्हें धमकी दे रहा हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उनके एफिडेविट का गलत प्रयोग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed