{"_id":"04748d374eaa5825113d95435fb0a092","slug":"fraud-of-billions-by-the-name-of-marriage-and-take-to-foreign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर विदेश ले जाने के नाम पर 7 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी कर विदेश ले जाने के नाम पर 7 लाख ठगे
Updated Sun, 13 Dec 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
बेटे से शादी करके उसे विदेश ले जाने के नाम पर सवा 7 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी दो महिलाएं हैं, जिनके समेत 3 पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला पंजाब के मोगा का है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसके बेटे का विवाह कर न तो कनाडा ले गए और न ही उसकी रकम वापस की।
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रमुख मुखविंदर सिंह भुल्लर ने इस मामले की जांच जिला पुलिस की आर्थिक अपराध को सौंपी है। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत की थी कि उसने अपने बेटे गुलजीत सिंह को विवाह कर कनाडा ले जाने के लिए आरोपियों से सौदा किया था।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि तकरीबन एक साल पहले 19 नवंबर 2014 को उसके पास से 7.25 लाख हासिल कर उसके बेटे गुलजीत सिंह का कनाडा रहती लड़की से विवाह किया गया। इसके बाद उसे जल्द कनाडा ले जाने का भरोसा दिया था, लेकिन यह रकम हासिल करने बाद आरोपी टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले की मानव तस्करी विंग की तरफ से प्राथमिक जांच के बाद दर्शन कौर, जगरूप सिंह निवासी बुर्ज लिटां थाना सुधार (लुधियाना) और करमजीत कौर निवासी सुखाना तहसील रायकोट (लुधियाना) के खिलाफ थाना मेहना में केस दर्ज किया गया है।