फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud of 50 lakhs with traders and farmers name of the Khad Agency in haryana

हरियाणाः खाद एजेंसी के नाम पर व्यापारी और किसानों से 50 लाख की ठगी

Wed, 17 Oct 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Wed, 17 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
fraud of 50 lakhs with traders and farmers name of the Khad Agency in haryana
सांकेतिक तस्वीर

जैविक खाद एजेंसी देने के नाम पर राजस्थान के चार आरोपियों ने व्यापारी और किसानों से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामला हरियाणा के पानीपत का है। आरोपियों ने पीड़ितों से बैंक के जरिये, बीएसडीबी अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। आरोप है कि आरोपियों ने 50 लाख पानीपत से और देशभर से 50 करोड़ का गबन किया है। मॉडल टाउन सीमा कांप्लेक्स के रहने वाले पीड़ित प्रदीप पुत्र बलवान ने मॉडल टाउन थाना में जान से मारने की धमकी देने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि सितंबर 2017 में जैविक खाद की एजेंसी लेने के नाम पर आरोपी राम अवतार, उसकी पत्नी, प्रेम सिंह व देवकरण को 21 लाख रुपये दिए। इनमें से उन्हें 9 लाख 95 हजार 22 सितंबर व 25 सितंबर 2017 को अपने बैंक खाते से आरोपियों के बीएसडीबी के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद नौ लाख रुपये राम अवतार, प्रेम सिंह व देवकरण दो बार चंडीगढ़ जाते समय उनसे ले गए। 
विज्ञापन


बाकी दो लाख पांच हजार राम अवतार व उसकी पत्नी ने लिए थे। उसकी पत्नी ने आश्वासन दिया था कि तुम टेंशन न लेना, तुम्हें ही धरती धन की एजेंसी देंगे। आरोपियों ने बताया था कि उनका जैविक खाद में मिनरल्स है, जो कि धरती की पैदावार को पहले साल डेढ़ गुना, दूसरे साल 2 गुना व तीसरे साल से 4 गुना तक बढ़ा देता है। उन्होंने बताया था कि पानीपत में कई बैठक किसानों के साथ कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

fraud of 50 lakhs with traders and farmers name of the Khad Agency in haryana
डेमो - फोटो : डेमो

जैविक खाद बीएसडीबी कॉइन के जरिये एजेंसी के माध्यम से किसानों को दिया जाएगा। नवंबर 2017 में पीड़ित ने उन किसानों से संपर्क किया जो कि उस मीटिंग में मौजूद रहे। उनसे संपर्क कर पता लगा कि वे किसान भी आरोपियों की ठगी का शिकार हो चुके हैं। आरोपियों ने जैविक खाद की जगह गोबर की खाद के बोरे दिए, जो आरोपी उन्हीं की ही गाड़ी में लेकर आए थे। आरोपियों ने कहा था कि एक एकड़ में एक बोरा ही डालना है। उसी के मुताबिक किसानों ने उसको उसी तरीके से डाला। लेकिन एक के बाद एक तीन बोरे एक एकड़ में डालने के बाद भी उसका परिणाम कुछ नहीं आया। 

आरोपियों ने किसानों व व्यापारियों से पानीपत शहर में लगभग 50 लाख की ठगी की है। आरोपी राम अवतार ने बताया था कि उनका धरती धन जैविक खाद केंद्र सरकार से प्रमाणित है। वह उनके पास भारत सरकार का पांच हजार किलोमीटर लंबा सड़कों के सहारे पेड़ लगाने का टेंडर है। इसके बाद पीड़ित मामले की तह तक जाने लगे तो उन्हें पता लगा कि यह सिर्फ कागजी तौर पर ही कंपनियां चला रहे हैं। आरोपियों ने जैविक खाद की जगह गोबर की खाद दी और कहा कि मार्च 2018 में एजेंसी लेंगे। आरोपियों से पैसा मांगने पर वह अक्सर जान से मारने की धमकी देते हैं। पिछले काफी दिनों से आरोपियों के नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

देशभर में कर चुके हैं 50 करोड़ का गबन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उड़ीसा थाना, भुवनेश्वर थाना व आनंद विहार दिल्ली थाने में भी 420 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है। मामले में और तह तक जाने पर पता लगा कि आरोपी राम अवतार उसकी पत्नी, देवकरण व प्रेमा सिंह ने देशभर में धरती धन खाद व बीएसडीबी कॉइन के नाम पर लगभग 50 करोड़ का गबन किया है। 

पीड़ित ने 12 अप्रैल को रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज की। साथ ही उसे पानीपत में ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपी के एक जानकार व्यक्ति पानीपत निवासी से मामले में संपर्क किया तो परिचित ने उन्हें रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों ने जानकार को भी रुपये नहीं दिए, साथ ही उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed