फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, investment fraud, insurence fraud, cyber cell, chandigarh

इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों की ठगी, साइबर सेल ने दबोचा

Sun, 24 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 24 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
fraud, investment fraud, insurence fraud, cyber cell, chandigarh
ठगों ने की ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : demo pic
इंश्योरेंस सेक्टर में इन्वेस्टमेंट पर अच्छे रिटर्न का झांसा देकर लाखों की ठगी के आरोप में साइबर सेल ने दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार किया है। ठगी में उसका साथ देने वाली उसकी महिला साथी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दिल्ली में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के शारदापुरी के निवासी प्रभात पुरी (25) को साइबर सेल की टीम गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाई है। सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह सेक्खों ने बताया कि सेक्टर-44 के  राकेश दिलावरी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि पिछले साल नवंबर में उन्हें एक इंश्योरेंस कंपनी से लड़की का फोन आया और उसने इंश्योरेंस सेक्टर में इन्वेस्ट करने पर अधिक रिटर्न का लालच दिया। पीड़ित उनकी बातों में आ गया और एक निजी इंश्योरेंस कंपनी से 65 हजार रुपये सालाना प्रीमियम की पॉलिसी ले ली। इसके बाद फिर आरोपियों ने उसे फोन किया और वर्तमान पॉलिसी सरेंडर कर, उनकी कंपनी सिंडीकेट पार्टनर में इन्वेस्ट करने पर अधिक फायदे का लालच दिया। राकेश उनके झांसे में आ गया।
विज्ञापन


उसने बताया कि  नवंबर 2015 से इस साल मार्च तक 6.10 लाख रुपये उनकी कंपनी के अकाउंट में उसने जमा कराए। लेकिन जैसा आरोपियों ने वादा किया था। उसके हिसाब से उसे रिटर्न नहीं मिला। इसके बाद उसने अपने पैसे मांगे लेकिन उन्होंने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। इसके बाद उसने ठगी की शिकायत सेक्टर 34 पुलिस थाने में दी। मामला साइबर सेल के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल ने जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे, उसकी जांच की तो पता चला कि आरोपी प्रभात पुरी ने खाता खुलवाया था। जिसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक लाख रुपये बरामद किए हैं।


पुलिस ने बताया कि आरोपी व उसकी महिला साथी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया था। वह एक इंश्योरेंस कंपनी में भी काम कर चुके थे। इसके बाद से दोनों बेरोजगार थे। कुछ दिन बाद उन्होंने लोगों से ठगी का काम शुरू कर दिया। आरोपियों ने दिल्ली में कई लोगों को अपना शिकार बनाया। चंडीगढ़ में राकेश पहले शिकार बने। पुलिस युवती को पकड़ने के लिए दिल्ली में कई जगह छापे मार चुकी है। लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed