{"_id":"657ec33e24ee33a3130961d3","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-abroad-in-karnal-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: अधूरा रह गया कनाडा जाने का सपना, दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचा, 3 दिन होटल में रुका... पता चला ठगी हो गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: अधूरा रह गया कनाडा जाने का सपना, दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचा, 3 दिन होटल में रुका... पता चला ठगी हो गई
Sun, 17 Dec 2023 03:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Dec 2023 03:18 PM IST
सार
धोखाधड़ी की भनक होने पर पीड़ित युवक ने आरोपी से रकम वापस मांगी तो टाल-मटोल करता रहा। बाद में तीन लाख रुपये का चेक दिया, जो कि बाउंस हो चुका था। रकम न लौटाने पर पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले में कबूतरबाजी का एक और मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित युवक को कनाड़ा भेजने का झांसा दिया और लाखों की रकम ठग ली। रकम लेने के बाद भी आरोपी पीड़ित युवक को विदेश नहीं भेज सका। धोखाधड़ी होने पर युवक ने एसपी से शिकायत की। इसके बाद केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
असंध के रूकसाना गुरदास सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं पास है। उसने विदेश जाकर भविष्य बनाने की योजना बनाई। करीब दो साल पहले सेक्टर-छह निवासी संजीव शर्मा का सोशल मीडिया पर विदेश भेजने का विज्ञापन देखा। उसके बाद आरोपी से विदेश जाने के बारे में युवक ने संपर्क किया। वह अपनी बुआ के बेटे के साथ आरोपी संजीव शर्मा से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़ित युवक को कनाड़ा भेजने का झांसा दिया। वर्क वीजा पर 20 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोपी को पहले दो लाख रुपये और दस्तावेज दे दिए। जनवरी 2021 में बुआ के लड़के अवतार सिंह के साथ युवक दोबारा से आरोपी से मिलने पहुंचा। आरोपी ने कहा कि जल्द वीजा लग जाएगा और बाकी रकम का इंतजाम करें।
विज्ञापन
पीड़ित ने जमीन बेचकर बाकी रकम की योजना बनाई। 21 जुलाई 2021 को पीड़ित ने गांव के सरपंच की मौजूदगी में आरोपी को 2.90 लाख रुपये दे दिए। पीड़ित आरोपी को कुल 17 लाख रुपये दे चुका है। युवक को आरोपी विदेश नहीं भेज सका। दिल्ली में फ्लाइट से विदेश भेजने से पहले तीन दिन तक होटल में रखा। धोखाधड़ी की भनक होने पर पीड़ित युवक ने आरोपी से रकम वापस मांगी तो टाल-मटोल करता रहा। बाद में तीन लाख रुपये का चेक दिया, जो कि बाउंस हो चुका था। रकम न लौटाने पर पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।