फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud in army recuritment, be alert

सेना में भर्ती होने की सोच रहे हैं तो ये पढ़ लें

Thu, 18 Sep 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 18 Sep 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
fraud in army recuritment, be alert

अगर आप भी भारतीय सेना में भर्ती होने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले ये अहम खबर जरूर पढ़ लें। पंजाब के पठानकोट में शाहपुरकंडी पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को सेना में भर्ती कराने का सब्जबाग दिखाकर 11 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अमृतसर निवासी बताए जाते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


धार कलां तहसील के गांव दरंग खड्ड निवासी बलबीर सिंह ने शिकायत की थी कि उसने और गांव त्रेटी के प्रकाश सिंह, गांव हरियाल निवासी रोहित मन्हास, रमजीत कुमार, प्रेम उर्फ कालू, अर्जुन सिंह सेना में भर्ती होने के लिए प्रयास शुरू किए थे। इस बीच उनकी मुलाकात अमृतसर के नागौके गांव निवासी स्वर्ण सिंह और सुखदेव सिंह और मीरा कोट निवासी निशान सिंह के साथ हुई।

विज्ञापन

सेना के उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध के दावे

fraud in army recuritment, be alert

बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त तीनों सेना के उच्चाधिकारियों के साथ अपने अच्छे संबंध होने का दावा करते थे और पहले भी कुछ युवकों को सेना में अधिकारियों के जरिए भर्ती कराने का दावा करते थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि तीनों के झांसे में आकर सभी ने उनके खातों में बारी-बारी से  कुल 11 लाख रुपये जमा करा दिए। तीनों उन्हें ट्रायल के लिए इधर-उधर लेकर गए, लेकिन उन्हें न तो सेना में भर्ती कराया गया और न ही उनके पैसे वापस लौटाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार ने जांच के आधार पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed