फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case against lady

वीजा भी नहीं लगवाया और ठग लिए तीन लाख

Wed, 07 May 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 May 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
fraud case against lady

विदेश का वर्क वीजा लगवाने और कोर्स करवाने के नाम पर तीन लाख 46 हजार ठगने के मामले में एक महिला समेत तीन के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-37 के ट्रेवल एजेंट वैभव राज अरोड़ा, आयुष अरोड़ा समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सेक्टर-56 निवासी निखिल कुमार ने अदालत को बताया था कि उसके भाई का विदेश में वर्क वीजा लगवाने और कोर्स करवाने के लिए उन्होंने ट्रेवल एजेंट वैभव राज अरोड़ा और आयुष अरोड़ा से संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि यूएस एबेंसी में उनके अच्छे संबंध है और वह वर्क वीजा लगवा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायतकर्ता के भाई को विदेश भेजने के लिए करीब छह लाख रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता ने तीन लाख 46 हजार रुपये ट्रेवल एजेंट को दे दिया।

रुपये लेने के बाद शिकायतकर्ता के भाई को न तो विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की और अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सेक्टर-39 थाना पुलिस को ट्रेवल एजेंट समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed