फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud by Transgender in Pathankot of Punjab

पठानकोटः किन्नर गुरु का 25 तोले सोना, आधा किलो चांदी और कैश ले भागा चेला

Thu, 13 Sep 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 13 Sep 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Fraud by Transgender in Pathankot of Punjab
loot chandigarh
पंजाब में पठानकोट के किन्नर गुरु राजी महंत का चेला 25 तोला सोना, आधा किलो चांदी और कैश लेकर भाग गया। भागने वाला चेला भी किन्नर है, जोकि पिछले 5-6 साल से गुरु राजी महंत के चार मरला क्वार्टर स्थित घर में रह रहा था। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने राजी महंत की शिकायत पर चेला मोनिका उर्फ विजय सहित 5 लोगों पर जान से मारने की धमकियां देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गुरु राजी महंत ने शिकायत में बताया कि मोनिका उर्फ विजय पिछले 5-6 साल से उसके पास ही रहता था और शहर से बधाई मांगने जाता था। इसलिए उसे 25 तोले सोना, आधा किलो चांदी पहनने के लिए दी थी। बताया कि 27 जुलाई को मोनिका ने कहा कि उसके भतीजे की सूत्रा सेरेमनी है, जिसके लिए वह गया पर वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि अचानक 11 सितंबर को उन्होंने देखा कि मकान के एक कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था और उसमें से सारा पैसा चोरी हो चुका था।
विज्ञापन


महंत ने बताया कि उस अलमारी में भारी रकम थी जो वह अपने साथियों चन्ना, चिमन, पवन और जस्सी के साथ मिलकर चुरा ले गया था। अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पांचों आरोपियों पर 408, 381, 506, 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई ने बताया कि सभी आरोपी गांव राजा का तालाब डेरा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। आरोपी फरार हैं, उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed