फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud by man with girl, exposed after marriage

फार्मासिस्ट समझ शादी की, निकला 12वीं पास

Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली Updated Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
fraud by man with girl, exposed after marriage

खुद को फार्मासिस्ट बताने के साथ ही गुड़गांव में दुकान और मकान का मालिक बताने वाला केवल बारहवीं पास निकला। यही नहीं घर और दुकान भी किराए की थी।

विज्ञापन


धोखे से युवती से शादी करने वाले आरोपी को कोसली थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। धोखे का पता चलने पर मायके आई पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि 31 जनवरी को विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 जनवरी 2013 को उसकी शादी हांसी निवासी जयभगवान के बेटे विकास के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के के परिजनों ने छपवाया था झूठा इश्तहार

fraud by man with girl, exposed after marriage

विवाहिता ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल पक्ष ने झूठा इश्तहार अखबार में छपवाकर यह बताया था कि गुड़गांव में उनकी अपनी दुकान व मकान है तथा जिस लड़के की शादी होनी थी, वह भी फार्मासिस्ट है, लेकिन शादी के बाद में पता चला कि जिस मकान में वे लोग रहते हैं, वह किराए का है तथा उक्त आरोपी भी कोई फार्मासिस्ट नहीं है। वह भी मात्र बारहवीं पास है।

शादी के बाद ससुराल पक्ष किराए का मकान खाली कर बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रहने लगे। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित भी करते आ रहे थे, जिनसे परेशान होकर वह अपने मायके लौट आई थी।

पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार शाम पुलिस के हत्थे आरोपी पति विकास चढ़ गया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed