{"_id":"5ce11f84bdec22077654e9e5","slug":"four-people-killed-in-road-accident-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः कार का टायर फटने से हुआ हादसा, तीन युवकों समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियालाः कार का टायर फटने से हुआ हादसा, तीन युवकों समेत चार की मौत
Sun, 19 May 2019 03:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के थाना पसियाना के गांव शेरमाजरा के नजदीक बाईपास पर दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मामले के जांच अधिकारी हवलदार बलवीर सिंह ने बताया कि संगरूर-चंडीगढ़ रोड पर गांव शेरमाजरा के नजदीक बाईपास पर संगरूर साइड से आ रही स्याज गाड़ी का टायर अचानक फट गया।
विज्ञापन
इससे चालक रोहित (30) निवासी भगता भाई जिला बठिंडा गाड़ी पर संतुलन खो बैठा और गलत साइड पर जाकर चंडीगढ़ साइड से आ रही बीट कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में बीट कार सवार मदन (53) निवासी रतिया हरियाणा, कमल (31) निवासी रतिया हरियाणा, स्याज गाड़ी चालक रोहित व उसमें सवार संजीव (32) निवासी रतिया हरियाणा की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मदन का बेटा सिद्धार्थ (30) व पुनीत कुमार (35) निवासी भगता भाई जिला बठिंडा घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने पुनीत कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने स्याज गाड़ी को चला रहे रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन