फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four People Died in Road Accident at Rewari on Holi Festival

रेवाड़ीः मेले से लौट रहे पिता-पुत्र और जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, कार चालक फरार

Wed, 11 Mar 2020 09:54 AM IST
खुशबू गोयल अमित, खोल(रेवाड़ी)
अमित, खोल(रेवाड़ी) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Mar 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Four People Died in Road Accident at Rewari on Holi Festival
कार-एक्टिवा और स्कूटर की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
मेले में बाइक पर आ रहे पिता-पुत्र व स्कूटी पर आ रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार सुबह हुआ। दोनों वाहनों को सामने से आ रही तेज रफतार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


डहीना पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए, वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी। डहीना पुलिस से जांचकर्ता दिनेश कुमार ने बताया कि दुल्हंडी की सुबह 62 वर्षीय पिता लालचन्द अपने पुत्र 22 वर्षीय संजय निवासी रसुलपुर महेन्द्रगढ़ बाइक पर सवार होकर सीहा में आयोजित मैला देखने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


कनीना से डहीना सड़क मार्ग स्थित डहीना पुलिस सीमा में सामने से आ रही तेज रफतार कार ने बाइक व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार जीजा-साला भी सीहा मेले में जा रहे थे। स्कूटी 40 महाबीर रिवास व उसका जीजा 65 वर्षीय कैलाश पाली-गोठड़ा सवार थे। टक्कर लगते ही स्कूटी व बाइक दूर सड़क पर जा गिरी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक व स्कूटी पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद कार भी एक पुल की दीवार से जा टकराई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed