फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died in a road accident in Sangrur of Punjab

Sangrur News: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक को मारी भीषण टक्कर

Fri, 30 Dec 2022 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 07:12 PM IST
सार

बताया जाता है कि हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार शाम को मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
Four people died in a road accident in Sangrur of Punjab
हादसाग्रस्त स्कार्पियो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के संगरूर में देर रात संगरूर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्कार्पियो की चपेट में आने से चार बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में पटियाला ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव उप्पली के पास खेत में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11 बजे संगरूर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव उप्पली के समीप मोटरसाइकिल सवार चार युवक नेशनल हाईवे पर चढ़ते समय एक स्कार्पियो गाड़ी की चपेट में आ गए। स्कार्पियो गाड़ी बठिंडा की तरफ से आ रही थी और मोटरसाइकिल सवार युवक सर्विस रोड से मुख्य हाईवे पर चढ़े थे। 
विज्ञापन


मृतकों में एक युवक की उम्र करीब 29 साल और तीन की उम्र 20 से 22 साल के करीब बताई जा रही है। चारों युवक मेहनत मजदूरी का काम करते थे और तीन युवक संगरूर के आसपास के गांवों व एक नाभा के थूही गांव का रहने वाला था। मृतकों की पहचान गुरबाज सिंह, मुख्तयार सिंह निवासी गुज्जरां, गुरदीप सिंह निवासी कम्मोमाजरा, अमनप्रीत सिंह निवासी गांव थूही नाभा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार शाम को मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed