{"_id":"6ad5199fd912704a0e031de9","slug":"farmer-dies-from-electric-shock-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-162404-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने की खबर में-----मृतक राहुल कुशवाहा की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
खेत में सब्जियों की सिंचाई के लिए मोटर चालू करने के लिए प्लग लगाते ही 35 वर्षीय किसान राहुल कुशवाहा करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे राहुल को परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। किसान की मौत से पत्नी और दो मासूम बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव निवासी राहुल कुशवाहा घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम संभालता थे। उनके पिता दीनबंधु कुशवाहा समाज कल्याण विभाग में एडीओ पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि राहुल रोज की तरह रविवार की सुबह भैंस को नहलाने के बाद खेत में सब्जियों की सिंचाई करने गए थे। मोटर चालू करने के लिए जैसे ही उन्होंने बिजली का प्लग लगाया, वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे निजी वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राहुल दो भाइयों में बड़े थे। वर्ष 2019 में उनका विवाह स्टेशन के समीप इलाइचीपुर डिगरी गांव निवासी ममता से हुआ था। परिवार में पत्नी ममता, मां बासमती और दो मासूम बेटियां दिव्यांशी व रियांशी हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की मौत करंट लगने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --