{"_id":"5b3104524f1c1bf26e8b9f3d","slug":"four-people-arrested-in-match-speculative-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच में सट्टा लगा रहे चार गिरफ्तार, 12 मोबाइल व लैपटॉप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच में सट्टा लगा रहे चार गिरफ्तार, 12 मोबाइल व लैपटॉप बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले 4 लोगों को सीआईए-1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग थ्रीके इलाके में किराए के मकान में सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, 12 मोबाइल, एक एलसीडी, हॉटस्पॉट और अन्य सामान बरामद किया है।
आरोपियों में थ्रीके रोड का रहने वाला मोहित अरोड़ा, अंकुश अरोड़ा उर्फ काका, ताजपुर रोड का अभिषेक कुमार उर्फ टोनी और आदर्श नगर का रहने वाला मनमोहन गर्ग उर्फ काला शामिल है। आरोपियों का एक साथी सोनू सूद अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मोहित अरोड़ा सारे खेल का मास्टरमाइंड है। जबकि उनको मोबाइल पर लाइन देने वाला सोनू सूद अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि जो मोबाइल आरोपियों से बरामद हुए हैं, उनके कनेक्शन आरोपियों ने दूसरे लोगों के नाम से लिए हुए थे। पुलिस का कहना है कि ये कनेक्शन फर्जी तरीके से लिए लगते हैं। इसके तहत ही पुलिस ने फर्जी कागजातों पर कनेक्शन लेने संबंधी धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन
मोबाइल खोलेंगे बुकी लगाने वालों के राज
आरोपियों ने इस मैच पर कितना सट्टा लगवाया था, इस बारे में पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा। आरोपियों से जो मोबाइल बरामद हुए हैं, उनसे सट्टा लगाने वालों के राज खुलेंगे। इनमें बुकियों की तरफ से उन लोगों की रिकॉर्डिग भी की जाती है।
बराड़ के एडीसीपी क्राइम रत्न सिंह ने बताया कि सीआईए ने रेड के दौरान आरोपियों को सट्टा लगवाते हुए काबू किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उन्हें भी काबू किया जाएगा। फरार आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है।