{"_id":"6653505590167ab6259505d483095d05","slug":"four-minor-theft-arrest-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकी सूरत और उम्र पर न जाएं ये है शातिर गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनकी सूरत और उम्र पर न जाएं ये है शातिर गिरोह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Feb 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डडडूमाजरा से ऑटो छीनकर स्नैचिंग की चार वारदात करने वाले गिरोह के चार सदस्य को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को दबोच लिया।
पुलिस ने नाबालिग के पास छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पकड़े गए गिरोह के चारों सदस्य नाबालिग है, जिन्हें पुलिस ने अदालत में पेश कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया।
वहीं पुलिस मामले में फरार दो युवकों की तलाश कर रही है। डीएसपी क्राइम को सूचना मिली कि 31 जनवरी की रात को सेक्टर 52 निवासी चंदन कुमार से ऑटो छीनने वाले युवक मलोया में आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने मलोया के पास नाका लगाया। ऑटो मालिक चंदन कुमार ने अपने आटो की पहचान की और पुलिस ने ऑटो में सवार चार नाबालिगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने चंदनकुमार से ऑटो छीनने के बाद दूसरी स्नैचिंग मोहाली निवासी सतबीर सिंह से सेक्टर 42 के पेट्रोल पंप पर की थी।
उन्होंने सतबीर से मोबाइल फोन और 2500 रुपये छीने थे। उसके बाद तीसरी वारदात सुखना पर की थी।
ड्यूटी से घर लौट रहे सेक्टर 7 निवासी दर्शन लाल से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। उसके बाद चौथी स्नैचिंग सेक्टर 27 में की। सेक्टर 27 निवासी गुरबीर सिंह ने रेलवे स्टेशन जाना था।
वे सेक्टर 27 में गुरबीर सिंह की पिटाई कर 450 रुपये और जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए थे।